मवाना: मुख्यमार्ग पर अतिक्रमण कर नाला बनाने के विरोध भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक का तहसील पर धरना प्रदर्शन आत्मदाह की चेतावनी
Mawana, Meerut | Nov 30, 2024 शनिवार को मवाना तहसील पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग अतिक्रमण कर नाला बनाने के विरोध में तहसील में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता दोपहर 12:00 बजे मवाना तहसील पहुंचे थे और 2:00 बजे तक धरना चला। धरने के बाद उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ।एसडीएम ने मामले में आश्वासन दिया है।