मवाना: मवाना के खेड़ी गांव में ब्लॉक द्वारा बनाए जा रहे हैं कूड़ा प्लांट का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध नहीं होने दिया कार्य
Mawana, Meerut | Dec 1, 2024 मवाना ब्लाक द्वारा गांव खेड़ी में कूड़ा प्लांट बनाने का कार्य किया जा रहा है । जिसका रविवार को जब 3:00 बजे टीम गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और कूड़ा प्लांट का कार्य नहीं होने दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कूड़ा प्लांट गांव से दूरी पर बनाया जाए । जिससे ग्रामीणों को समस्या ना हो। विरोध के चलते ब्लॉक की टीम वापस लौट आई।