जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्वर्ण पदक नियम में किया बदलाव, अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाएं होंगी सार्वजनिक
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को सार्वजनिक करने संबंधी नियम में संशोधन किया है। अब विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर केवल अंतिम वर्ष के दो सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाएं ही अपलोड की जाएंगी। यह निर्णय राजभवन की पारदर्शिता संबंधी पहल के तहत लिया गया है।