मनावर के ग्राम लुन्हेरा बुजुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह बुधवार दोपहर 3:00 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जयस राष्ट्रीय संरक्षक और विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने हजारों कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान डॉ. अलावा ने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण और शहरी दोनों स्तरों की समस्याएं जानीं।