जानसठ: मीरापुर क्षेत्र के मोंटी तिराहे के पास बेकाबू ट्रक के ई-रिक्शा पर पलटने से हुआ हादसा, ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल
मीरापुर क्षेत्र के मोंटी तिराहे के पास सोमवार शाम 5:00 बजे के आसपास उस समय सड़क हादसा हो गया जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार के चलते सड़क किनारे खड़ी हुई ई रिक्शा के ऊपर जा गिरा और सड़क हादसे के दौरान ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।वही पूरी घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया,ई रिक्शा चालक राहुल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।