कोरबा: स्ट्रीट लाइट पोल में करंट से दो गायों की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश
Korba, Korba | Jul 1, 2026 कोरबा शहर में स्ट्रीट लाइट के पोल और बिजली व्यवस्था की लापरवाही अब जानलेवा बन गई है। आवारा पशुओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करंट की चपेट में आने से दो अलग-अलग स्थानों पर दो गायों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद लोगों में बिजली विभाग और नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है।