रफीगंज: खटनाही गांव की 6 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
गया जिले के आंती थाना क्षेत्र अंतर्गत खटनाही गांव की एक 6 वर्षीय बच्ची की सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे रफीगंज CHC में मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान नूरेन आलम की 6 वर्षीय पुत्री जीन्नत प्रवीण के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि जीन्नत को एक दिन पूर्व बुखार आया था। रफीगंज CHC में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।