खुर्जा: नगर के पदम सिंह गेट पर पतंजलि स्टोर में लगी आग, बाजार में फैली अफरा-तफरी
खुर्जा नगर के पदम सिंह गेट पर स्थित पतंजलि स्टोर में आज अचानक से आग लगने से बाजार में अफ़रा तफरी फैल गई, मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और दमकल विभाग को सूचना दी गई सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, यह दुर्घटना बुधवार रात्रि लगभग 9:30 बजे हुई।