टोंक शहर के महिला थाना अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ग्राम टोरड़ी सागर निवासी परिवादिया रीना पुत्री सीताराम रेगर ने उपस्थित होकर दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। परिवादिया का विवाह 25 नवंबर 2020 को सुखदेव पुत्र बंशीलाल रेगर निवासी भामोलाव तहसील अराई जिला अजमेर के साथ हुआ था।