पिंड्रा: बड़ागांव में ट्रक और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत सातों महुआ के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना हो गया। सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर ट्राली के पचखरे उड़ गए जबकि सड़क किनारे स्थित एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। दरअसल तेज रफ्तार ट्रक और ट्राली में टक्कर हो गई थी जिसके बाद यह हादसा हुआ और कुछ देर के बाद एक अन्य ट्रक भी हादसे वाली ट्रक में जाकर टकरा गई।