24 वर्षीय भान नाई ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर परिवार उसे जिला अस्पताल लेकर आया, जहां उसका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। परिजन घटना के पीछे की वजह बताने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर है।