मखदुमपुर: मखदूमपुर में NH-22 पर ट्रैक्टर और टैंकर की टक्कर, लोग बाल-बाल बचे
मखदूमपुर थाना क्षेत्र के मुससी वीर्रा स्थित NH-22 पर गुरुवार के दिन 1 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार तेल टैंकर और अनाज से लदे ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई और उसमें लदा अनाज सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।