बुधवार को फतुहा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक युवक अचानक गिरकर अचेत हो गया है। जानकारी मिलते ही रेल पुलिस ने प्लेटफार्म पर पहुंचकर अचेत अवस्था में रहे युवक को फतुहा सीएचसमें भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए हैं।अचेत युवक की पहचान दनियावां प्रखंड के पीरबधौना गांव निवासी पवन सिंह के रूप में हुई है। वह कटनी जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आया था।