दमोह: मनकौरा गांव के जंगलों में अज्ञात लोगों ने किया हिरण का शिकार, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Damoh, Damoh | Dec 23, 2024 दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम मनकौरा से आज सोमवार रात करीब 10 बजे एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा हिरन का शिकार किया गया है। घटना के बाद कुछ लोगों के द्वारा जंगल में खून सना हुआ दिखाई देने के बाद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और घटना की सूचना नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस को दी गई।