गुरुवार को राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि जिला उपकारागार के सामने नाले में एक अर्धनग्न शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाले में पड़े शव को बाहर निकाला और आसपास पूछताछ शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसकी शिनाख्त में जुट गई। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर मे रखवा दिया है।