बांके बाज़ार: बाँके बाजार के धमनिया गांव में मोरहर नदी घाट पर छठ घाट निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल
गया जिले के बाँके बाजार प्रखंड अंतर्गत धमनिया गांव स्थित मोरहर नदी तट पर बनाए जा रहे छठ घाट निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट निर्माण में घटिया ईंट और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती