कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने हरदोई निवासी मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, 2 किलो 70 ग्राम गांजा हुआ बरामद
Kairana, Shamli | May 13, 2026 कैराना कोतवाली पुलिस की टीम एसआई विनोद राघव के नेतृत्व में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मादक पदार्थ को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के कब्जे से दो किलो 70 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अशोक निवासी गांव चंदनपुरवा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई बताया।