शाहजहांपुर: गैस पाइपलाइन फिटिंग के नाम पर अवैध वसूली का खेल, पैसे न देने पर कनेक्शन न जोड़ने का आरोप
जनपद में घरेलू गैस पाइपलाइन (PNG) बिछाने का काम जहाँ एक ओर जनता को सुविधा देने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ कर्मचारियों और ठेकेदारों की मनमानी ने इसे अवैध वसूली का जरिया बना लिया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के बावजूद, घर के भीतर चूल्हे की फिटिंग करने के नाम पर 150 से 300 रुपये तक की अवैध मांग की जा रही है।