जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का अनोखा स्वागत! थप्पड़ कांड के बाद भीड़ ने भी दिखाई ‘हाथ सफाई’
जयपुर। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब भरी भीड़ के बीच किसी युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी।
बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी और भाषणों के बीच अचानक हुई इस घटना से माहौल गर्मा गया। वहीं, कार्यक्रम में कुछ लोगों के मोबाइल चोरी होने की बात भी सामने आई, जिसके बाद माइक से लोगों को अपने सामान और मोबाइल संभालकर रखने की अपील करनी पड़ी।
पूरे घटनाक्रम में थप्पड़ कांड, हंगामा और मोबाइल चोरी की घटनाओं के बीच कार्यक्रम चर्चा का विषय बन गया।
जयपुर में स्वागत का यह ‘अनूठा अंदाज’ अब सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर रहा है।