ऊना: कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं कर पाई कांग्रेस सरकार, ऊना में बोले भाजपा सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ठ।
कांग्रेस सरकार गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर पाई है और न ही सरकार ने कर्मचारियों को कोई वित्तीय लाभ दिए हैं। यह बात भाजपा सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ठ ने ऊना में जारी एक विज्ञप्ति में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की कोई किस्त न देकर नाइंसाफी की है।