जैतपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला गांव गढ़ी बरौली का बताया जा रहा है। एक पक्ष ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए डीसीपी पूर्वी जोन, आगरा से न्याय की गुहार लगाई है। गांव निवासी रूबी देवी पत्नी प्रवेश सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि ग