बहराइच: बहराइच पहुंचे मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने UCC बिल को शरियत में मदाखलत बताया, वक्फ संपत्तियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
बहराइच पहुंचे ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शनिवार को बताया कि वह शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बहराइच पहुंचे हैं। उन्होने UCC बिल को शरियत में मदाखलत बताया वहीं वन्दे मातरम को लेकर उन्होने कहा की इसे जबरन लगू नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा की वक़्फ़ सम्पत्तियों पर बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।