केवटी रनवे: केवटी में पुलिस का बड़ा एक्शन, गुप्त सूचना पर छापेमारी, तीन युवक नशे की हालत में गिरफ्तार
केवटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 20 अप्रैल 2026 को पुलिस ने चक्का चौक इलाके में छापेमारी की। इस दौरान मनोज यादव (38 वर्ष), संतोष चैपाल (32 वर्ष) एवं सुजित यादव (32 वर्ष) को संदिग्ध स्थिति में पकड़कर थाना लाया गया।