पिछोर: पिछोर विधानसभा क्षेत्र के भौंती मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल विजय का जश्न मनाया, मिठाई बांटी
पिछोर विधानसभा के भौंती मंडल में मंगलवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में पार्टी को मिली विजय पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।जानकारी के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे भौंती मंडल में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने ढोल बैंड बाजे की धुन में नृत्य किया एवं जीत का जश्न मनाया, मिठाई खिलाई।