घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित कई गांवों में सुहागिन महिलाओं ने बट सावित्री पूजा पर की बट वृक्ष की पूजा
Ghaghra, Gumla | May 16, 2026 वट सावित्री पूजा के अवसर पर घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के कई गांवों में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार में सज-धज कर पूजा स्थलों पर पहुंचीं।महिलाओं ने वट वृक्ष के चारों ओर धागा बांधकर अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।