हमीरगढ़: गर्मी में राहत की जुगत: मंगरोप बस स्टैंड पर शुरू हुई नि:शुल्क शरबत सेवा, भामाशाहों ने संभाली जिम्मेदारी
हमीरगढ़। मंगरोप मेभीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच मंगरोप कस्बे के बस स्टैंड पर राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए स्थानीय भामाशाहों ने सराहनीय पहल करते हुए नि:शुल्क शरबत सेवा शुरू की है।पिछले दस दिनों से संचालित यह सेवा राहगीरों,यात्रियों और आमजन के लिए ठंडक और राहत का माध्यम बनी हुई है।सेवा गर्मी के पूरे मौसम तक निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया है।