प्रतापगढ़: गौतमेश्वर धाम का आठ दिवसीय मेला सम्पन्न, विजेताओं और कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद
अरनोद उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध गौतमेश्वर धाम पर आयोजित आठ दिवसीय भव्य मेले का समापन सोमवार को हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मेलार्थी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल मीणा रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश भाटी, अशोक सुथार तथा अरनोद