मढ़ौरा: मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में एंटी रेबिज इंजेक्शन हुआ समाप्त ,रोगी वापस लौटे
Marhaura, Saran | Jun 20, 2026 मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में अचानक एंटी रेबिज इंजेक्शन समाप्त हो चुका है जिससे दर्जनों रोगियों को बिना सूई के वापस लौटना पड़ा। शनिवार की दोपहर बारह बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार ने कहा कि मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में जिला मुख्यालय से मात्र 40 इंजेक्शन मिले थे वह समाप्त हो चुके हैं और सदर अस्पताल में भी इंजेक्शन समाप्त है।