भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश से हुए फसल नुकसान को लेकर राज्य सरकार द्वारा अस्वीकार किए जाने के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी श्रद्धा सिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपकर फसलों के उचित मुआवजे और शीघ्र सूची में शामिल करने की मांग की।इस कई किसान मौजूद थे।