हरियाणा पुलिस की कस्टडी में 52 वर्षीय सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर गांव के निवासी थे। वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और उनकी तैनाती गया एयरपोर्ट पर था।