नौगावां सादात: तेज आंधी, तूफान और बारिश से नौगांवा क्षेत्र के किसानों को हुआ नुकसान, भाकियू संयुक्त मोर्चा ने मुआवजे की मांग की
नौगांवा क्षेत्र में हाल ही में आई तेज आंधी, तूफान और बेमौसम बारिश के कारण किसानों की गेहूं और सरसों की खड़ी फसलें खेतों में लेट गई हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) संयुक्त मोर्चा और भाकियू (अराजनैतिक असली) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा।