कांके: बंगला स्कूल के पास एक अपार्टमेंट में लगी आग, आग पर पाया गया काबू
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2026 बंगला स्कूल के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक अपार्टमेंट में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, आग लगने की वजह से बिजली मीटर और लिफ्ट को नुक़सान हुआ है।