पचपहाड़: भवानीमंडी में व्यापार संघ का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित, जिला कलेक्टर रहे मुख्य अतिथि
भवानीमंडी में व्यापार महासंघ के शपथ ग्रहण समारोह कृषि मंडी प्रागण मे आयोजित हुआ। जहां नव निर्वाचित व्यापार महासंघ के 5वें अध्यक्ष गिरीश सोमानी व उनकी टीम को विधायक कालूराम मेघवाल व जिला कलेक्टर अजय सिंह राठोड़ ने शपथ ग्रहण करवाई। पूर्व अध्यक्षों द्वारा संघ का लेखा-जोखा गिरीश सोमानी को सौंपा गया। इस दौरान आसपास क्षेत्र सहित मप्र के संघ अध्यक्ष मौजूद रहे।