पचपहाड़: बकानीखुर्द में घर में घुसकर महिला से की मारपीट व लज्जाभंग, बाजार के बीच लाकर की लूटपाट
बकानीखुर्द में एक व्यक्ति द्वारा महिला को घर पर अकेला देखकर मारपीट कर लज्जा भंग की गई। महिला के पति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी घर पर अकेली थी उसी समय विशाल व कविता ने उसकी पत्नी से गाली-गलौज की, जिसके बाद विशाल ने घर में घुसकर महिला से मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ कर लज्जा भंग की। महिला व उसके पुत्र को मारते हुए बाजार ले गया उसका मंगलसूत्र छीन लिया