पचपहाड़: भवानीमंडी में नकली पुलिस बनकर लोगों का कर रहे पीछा, डरा धमकाकर कर रहे लूट की वारदात
भवानीमंडी में नकली पुलिस बनकर लोगों से ठगी करने का नया मामला सामने आया है। जहां दो व्यक्ति नकली पुलिसकर्मी बनकर मोटरसाइकिल से व्यापारी मनोहरलाल गाड़ियों का पीछा कर रहे हैं, उसके बाद उन्हें रोक कर डराने के लिए वाहनों की तलाशी करते है, फिर डराकर चालान बनाने की धमकी देकर आमजन की सुरक्षा का हवाला देते हुए पहने हुए गहने उतरवाकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं