बबेरू: बबेरू कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में संपन्न, सुनी गई फरियादियों की समस्याएं
Baberu, Banda | May 23, 2026 बबेरू कोतवाली मे आज शनिवार क़ो थाना समाधान दिवस का आयोजन बबेरू एसडीएम अवनीश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी अध्यक्षता पर संपन्न किया गया। जिसमे कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से दो प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कराया गया शेष प्रार्थना पत्र को संबंधित पुलिसकर्मी लेखपाल को सौंप कर निस्तारण कराने के निर्देश दिए है.