सिद्धमुख: कांजण में जल संकट गहराया, 6-7 दिन में 1 घंटे आ रहा पानी, आधे गांव तक नहीं पहुंच पा रहा जल, टैंकर ₹1000 में
Sidhmukh, Churu | Apr 28, 2026 भीषण गर्मी के बीच ग्राम पंचायत कांजण में पेयजल संकट विकराल हो गया है। आलम यह है कि गांव में 6-7 दिन में सिर्फ एक बार, वह भी केवल 1 घंटे के लिए पानी की सप्लाई हो रही है। वह पानी भी पूरे गांव में नहीं पहुंच पाता, आधे गांव के लोग प्यासे रह जाते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि जिन घरों में कुंड या डिग्गी बनी है, वे भी ₹500 से 1000 रुपए देकर टैंकर मंगवा रहे हैं।