लातेहार: कार्यवाहक कमांडेंट विनय कु ओझा ने कहा : 32 वीं वाहिनी लातेहार की पहल, 25 छात्रों को दी जा रही बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग
32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), लातेहार द्वारा युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।कार्यवाहक कमांडेंट विनय कु ओझा ने मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे कहा कि इस पहल के तहत 25 छात्रों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।