बनखेड़ी के राम-रहीम चौराहा पर सोमवार शाम 5 बजे कांग्रेस परिवार द्वारा शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में किया गया।