चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ग्राम धर्माऊर स्थित अटल चौक में छत्तीसगढ़ निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी पर पूजा अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया है , उन्होंने कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता, प्रखर वक्ता और संवेदनशील राजनेता थे।