महागामा: महागामा थाना क्षेत्र के बारेडीह राष्ट्रीय राज मार्ग के समीप पेड़ से लटकता हुआ मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस।
महागामा थाना क्षेत्र के गोड्डा -महागामा राष्ट्रीय राज मार्ग 133 स्थित बारेडीह के समीप पेड़ से लटकता युवक का शव मिला है जिसकी पहचान शेख जुल्फिकार के रूप में की गई है। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।