कोल: तकीपुर में जमीन के पैसों को लेकर हुए विवाद में पीड़ित युवक ने मारपीट, धमकी व फायरिंग का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Apr 26, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ का थाना खैर इलाके के गांव तकीपुर से सामने आई है। युवक के द्वारा जमीन के पैसों के विवाद को लेकर अपने ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। युवक का आरोप है कि कार सवार दबंगो ने उसकेसाथ मारपीट की और धमकी देते हुए फायरिंग भी की घटना को अंजाम दिया। दबंग मौके से फरार हो गए।