कोल: क्वार्सी पुलिस ने हत्या प्रयास की घटना का किया खुलासा, 2 शातिर अभियुक्तों को अवैध शस्त्र और कारतूस सहित किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Apr 26, 2025 थाना क्वार्सी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। हत्या के प्रयास की घटना का पुलिस के द्वारा सफल अनावरण किया गया है। हत्या के प्रयास एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त में पुलिस ने दो शातिर अभियुक्त अवैध शस्त्र कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधियों के कब्जे से चार अवैध तमंचा तीन जिंदा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।