कोल: उपर कोट पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे
Koil, Aligarh | Apr 26, 2025 अलीगढ़ के थाना नगर कोतवाली इलाके के ऊपर कोट क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद हमले की घोर निंदा करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया है। साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं।वही मुस्लिम समाज के लोगों ने भारत सरकार से अपील की है।