अनूपशहर: अनूपशहर पुलिस और स्वाट टीम की 50 हजार के इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़
अनूपशहर पुलिस व स्वाट टीम की 50 हजार के इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़,दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में शातिर विनोद पुलिस की गोली से घायल।50 हजार का इनामी है विनोद, साल 2007 में पुलिस अभिरक्षा से कोर्ट से फरार हुआ था शातिर।करीब 8 मुकदमों का लंबा आपराधिक इतिहास, हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज।