शिकोहाबाद: पाढम चौराहे पर बाइक को बचाने के प्रयास में तीन चार पहिया वाहन आपस में टकराए, एक व्यक्ति गंभीर घायल
थाना जसराना क्षेत्र पाढम चौराहे पर गुरुवार दोपहर तीन बजे क़रीबन एक बाइक को बचाने के प्रयास में तीन चार पहिया वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी जसराना भेजा गया। अतिक्रमण के चलते चौराहे पर अक्सर जाम और हादसे की स्थिति बनी रहती है, लेकिन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।