शिकोहाबाद: घर में घुसकर महिला से बर्बरता के वायरल वीडियो मामले में एसपी ग्रामीण का बयान, मुकदमा दर्ज, होगी कठोर कार्रवाई
थाना फरिहा क्षेत्र के ग्राम फाजिलपुर जरेला में 14 मई 2025 को एक महिला शशि देवी और उसकी बेटी के साथ तीन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, सोशल मीडिया पर गाली गलौज व मारपीट का वीडियो वायरल होने मामले की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बयान जारी किया।