पतरातू: सयाल में प्राचीन शिव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद महावीर जुलूस के साथ धूमधाम से मनाई गई रामनवमी
सयाल प्राचीन शिव मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात महावीर जुलूस के साथ रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। जुलूस में जय श्री राम और जय बजरंग बली के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। जुलूस में श्रद्धालुओं ने पारम्परिक हथियारों से अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान सयाल क्षेत्र भक्तिगीतों एवं उद्घोषों से भक्तिमय रहा।