पतरातू: भुरकुंडा में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, दर्जनों झांकियां निकाली गईं
भुरकुंडा रामनवमी मैदान स्थित धूमधाम से रामनवमी पर्व मनाई गई, इस बीच रामनवमी मैदान पहुंचे एक से बढ़कर एक दर्जनों झांकियां लोगों के बीच आकर्षित रहा,इस बीच पूरा इलाका जय श्री राम के नारो से गुंजायमान हो उठा और झांकी प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजिक संगठनों द्वारा रामनवमी मैदान के आसपास और भुरकुंडा मेन रोड पर चना गुड़ शरबत पानी का वितरण किया गया