हथुआ अनुमंडल मुख्यालय में एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति, लंबित कांडों के निष्पादन और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।